BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 5:46 pm
KHABAR : राज्य स्तरीय कार्यशाला में हुए माइंड स्टॉर्मिंग सेशन, आयुक्त जनसम्पर्क सक्सेना ने कहा- सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करें जनसंपर्क अधिकारी, रियल टाइम रिपोर्टिंग पर दें ध्यान, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने कहा है कि जनसंपर्क अधिकारी जन  कल्याण के लिए शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही आमजन की भावनाओं, आवश्यकताओं से निरंतर शासन और प्रशासन को अवगत कराएं। मीडिया, जनप्रतिनिधियों , अधिकारिओं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और सम्पर्क कर जनहित में सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करें।

जनसंपर्क आयुक्त सक्सेना बुधवार को भोपाल में जनसंपर्क अधिकारियों की राज्य स्तरीय दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ पंकज श्रीवास्तव, मनोज मनु, शरद द्विवेदी और सचिन चौधरी ने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल और डिजिटल मीडिया के संबंध में सारगर्भित जानकारी दी। कार्यशाला में माइंड स्टॉर्मिंग सेशन हुए, जिनमें आयुक्त जनसंपर्क सक्सेना और विषय- विशेषज्ञों द्वारा जनसंपर्क अधिकारियों से गहन संवाद किया गया। अपर संचालक जीएस वाधवा एवं संयुक्त संचालक संजय जैन पंकज मित्तल, अशोक मनवानी, आरआर पटेल सहित प्रदेश के सभी संभागीय और जिला जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त सक्सेना ने कहा कि जनसंपर्क विभाग जनता और शासन के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करता है। एक और जहां विभाग जनता की भावनाओं को शासन प्रशासन को संप्रेषित करता है, वहीं दूसरी ओर शासन की योजनाओं और कार्यों को आम जनता तक पहुँचाता है। विभाग मीडिया के सहयोग से इस कार्य को बखूबी अंजाम देता है। जनसंपर्क अधिकारी अपनी इस ताकत को पहचाने और सक्रिय एवं सजग होकर कार्य करें।

आयुक्त सक्सेना ने कहा कि बीते वर्षों में मीडिया का परिदृश्य बहुत बदल गया है। आज रियल टाइम रिपोर्टिंग की आवश्यकता है। जनसंपर्क अधिकारी प्रिंट मीडिया को समय पर समाचार उपलब्ध कराने के साथ इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल/ सोशल मीडिया को भी उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समाचार उपलब्ध कराए। जनसंपर्क अधिकारी केवल शासकीय बैठकों और कार्यक्रमों के कवरेज तक ही सीमित न रहें। फील्ड में जाकर शासन की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित और नागरिकों की भावनाओं को शामिल कर समाचार बनाएं।

जनसंपर्क आयुक्त ने कहा कि मीडिया के बदलते हुए स्वरुप के अनुसार समाचारों की हैडिंग और वन लाइनर्स पर विशेष ध्यान दें। शासन के प्राथमिकता वाले विषयों जैसे किसान, महिला, बच्चे, युवा कल्याण-कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। शासन के मेगा प्रोजेक्ट का भी व्यापक प्रचार प्रसार हो।

जिला कार्यालयों को किया जाएगा सशक्त
जनसंपर्क आयुक्त ने कहा कि शासन के प्रचार-प्रसार में जिला कार्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी जिला जनसंपर्क कार्यों को आवश्यक संसाधन और मैनपॉवर देकर सशक्त बनाया जाएगा। आयुक्त ने कार्यशाला में उपस्थित जनसंपर्क अधिकारी से संवाद किया, कार्य के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

पॉजिटिव न्यूज़ फोल्डर का करें व्यापक प्रचार-प्रसार
आयुक्त सक्सेना ने बताया कि जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रतिदिन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक , डिजिटल और सोशल मीडिया की खबरों के आधार पर एक डिजिटल पॉजिटिव न्यूज़ फोल्डर तैयार किया जाता है, जिसमें शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रदेश के प्रत्येक जिले की उपलब्धियां को प्रमुखता से लिया जाता है। इस फोल्डर को जनहित में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाये।

वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी तैयार किये जाने वाले समाचारों में न्यूज कंटेंट के साथ प्रस्तुतीकरण बेहतर होना चाहिए। साथ ही समय का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. जनसंपर्क अधिकारी मीडिया से निरंतर संवाद करें, इससे शासकीय योजनाओं का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा समाचार लेखन के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधानकारक उत्तर दिया.

वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनु ने कहा कि मध्यप्रदेश का जनसंपर्क विभाग बहुत अच्छा कार्य कर रहा है. आज मीडिया के बदलते दौर में विभाग की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। जनसंपर्क अधिकारियों को स्वयं को अपडेटेड रखना होगा। उन्होंने जनसंपर्क अधिकारियों को एआई और पब्लिक एप के उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी।

वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी अपनी ताकत को पहचानें। जनसंपर्क जनकल्याण का सशक्त माध्यम है। जनसंपर्क अधिकारी ना तो अपने मन में किसी प्रकार का भय रखें और ना ही अहंकार। सभी वर्गों के साथ पूरे उत्साह के साथ मिले और संवाद करें। समाचारों को प्रभावी बनाने के लिए उनमें सूचनाओं के साथ रोचकता का भी समावेश करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जनसंपर्क समाचारों के संप्रेषण में अग्रणी है। वरिष्ठ पत्रकार सचिन चौधरी ने सोशल मीडिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से सोशल मीडिया पर खबरों को संप्रेषित किया जाए, जिससे वे अधिक प्रभावी बने। उन्होंने हैश टैग के उपयोग सहित विभिन्न सोशल मीडिया टूल्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में संभागीय एवं जिला जनसम्पर्क अधिकारियों ने जिलों में किये जा रहे समाचार सम्प्रेषण और नवाचारों से अवगत कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE