उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में लगातार निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों का नमूना लेने की कार्यवाही की जा रही है।
बुधवार को शिकायत प्राप्त होने पर रिलायंस रिटेल लिमिटेड पुलिस थाने के सामने नानाखेड़ा से हर्शीज आलमण्ड चॉकलेट का नमूना लिया गया एवं विगत मंगलवार को ढाबा रोड़ स्थित तरूण स्वीट्स से मावा बर्फी एवं पताशा के नमूनें एवं जयकिशन स्वीट्स से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। साथ ही उपरोक्त सभी नमूनें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।