रतलाम। श्री राठौर तीर्थ न्यास उज्जैन के कोषाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राठौर क्षेत्रीय महासभा के सह-कोषाध्यक्ष राजेश सोलंकी तथा विश्व हिंदू परिषद खाचरोद के अध्यक्ष सुभाष सोलंकी की माताजी, समाजसेवी एवं धर्मनिष्ठ कमलाबाई सोलंकी के देवलोकगमन पर खाचरोद में आयोजित पगड़ी रस्म में विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, बदनावर, नागदा, खाचरोद, रतलाम, बड़ावदा, जावरा एवं शामगढ़ (मंदसौर) से समाजबंधुओं और मातृशक्ति का व्यापक जुटान रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में श्री सकल पंच राठौर समाज उज्जैन के संरक्षक शिवनारायण राठौर, समाजसेवी गोपाल राठौर (खेडावदा, उज्जैन), महेंद्र राठौर (नागदा), राधेश्याम राठौर (देवास), कालूराम राठौर (शामगढ़) तथा श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा के संरक्षक जगदीश राठौर (पत्रकार, जावरा) ने स्वर्गीय कमलाबाई सोलंकी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने विभिन्न संस्थाओं को दी गई आर्थिक सहायता तथा सिंदूर रक्तदान सेवा समिति खाचरोद के संस्थापक राहुल चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित अभिनव व अनुकरणीय सेवा कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद नामली के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राठौर वीर सेना रतलाम जिला अध्यक्ष संजय चौहान (नामली) ने किया।