चित्तौड़गढ़। उत्सव हम सभी के जीवन में आनंद का संचार करते हैं। इसी श्रृंखला में हिंद जिंक स्कूल का वार्षिकोत्सव जिंक स्कूल के प्रांगण में अत्यंत ही हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। हारमॉनी आफ हार्टस 2025 का आगाज़ हिंदुस्तान ज़िंक स्मेल्टर चीफ इंजीनियरिंग आफीसर अनरित मुखर्जी, संस्था सचिव अमित सुराणा एवं यूनियन सदस्य जी. एन. एस चौहान द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्वागत नृत्य के पश्चात् नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवी तक के सभी बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
अन्य विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में हिंदी नृत्य नाटिका शिव विवाह, आपरेशन सिंदूर, राजस्थानी नृत्य, मयूर एवं उडिसी नृत्य, आर्केस्ट्रा, एक पेड. माँ के नाम एवं स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रमों ने तो दर्शकों की अनेक तालियाँ बटोरी। विद्यालय की प्राचार्या बिंदु नायर ने बोर्ड परीक्षा परिणामों का उल्लेख करते हुए विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों का वर्णन किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ज़िंक स्मेल्टर चीफ इंजीनियरिंग आफीसर अनरित मुखर्जी, संस्था सचिव अमित सुराणा द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके पश्चात् शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने पर शिक्षकों श्रीमती विवेका शेखावत, प्रभा शेखावत, अमित दीक्षित, प्रशांत बडौलिया एवं धीरज उपाध्याय को भी प्रशस्ती पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जसप्रीत कौर अरोरा को उसके सराहनीय कार्याेे के लिए विशेष उपहार एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने स्कूल के अध्यापन एवं प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य नरेश नूनिया ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति पवन बाहेती, के. महेश कानन, जी.मलेशम, कामख्या सिंह, मनीषा भाटी, ममता शर्मा एवं संयोजक जसप्रीत अरोरा का विशेष योगदान व विद्यालय की प्रत्येक इकाई का अभूतपूर्व योगदान रहा।