BREAKING NEWS
महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 10:27 am
KHABAR : खेतिया में नाली से अज्ञात युवक का मिला कंकाल, आस पास के क्षेत्र में मची अफरा तफरी, पुलिस ने पहचान में सहयोग की अपील, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। खेतिया थाना क्षेत्र के मलगांव रोड पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ एक खेत के पास नाली में लगभग 20 से 30 वर्ष के एक अज्ञात युवक का कंकाल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही खेतिया पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा तैयार करते हुए मर्ग क्रमांक 26/2025 दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना स्थानीय नागरिक चेतन पिता शांतिलाल जैन, निवासी शिवाजी चौक खेतिया, ने पुलिस को दी थी। पुलिस टीम द्वारा जब मौके का निरीक्षण किया गया, तो पाया गया कि शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मौत को काफी समय बीत चुका है। पुलिस के अनुसार मृतक ने भूरे रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट, काली जींस तथा माचो कंपनी का काला अंडरवियर पहना हुआ था। कमर में बंधी काले रंग की बेल्ट पर अंग्रेजी में ‘लव’ लिखा हुआ मिला। मृतक की जेब से माचिस की डिब्बी, ऊंट छाप बीड़ी का बंडल और मिट्टी की टूटी चिलम बरामद हुई। इसके अतिरिक्त शव के पास से गुलाबी रंग की डिज़ाइनदार बैडशीट भी जब्त की गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कनेश ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कियदि कोई भी व्यक्ति मृतक के कपड़ों या सामान के आधार पर उसकी पहचान कर सके, तो तुरंत थाना खेतिया से संपर्क करे, ताकि परिवार का पता लगाया जा सके और मामले की स्थिति स्पष्ट हो सके।जाँच अधिकारी सउनि अर्जुनसिंह मंडलोई ने भी स्थानीय लोगों तथा मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि इस मामले में आगे की कार्रवाई सुचारू रूप से की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE