BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 12:42 pm
BIG NEWS : करणी सेना परिवार ने हरदा जन क्रांति न्याय आंदोलन को लेकर 23 दिन में किया 228 गांव में जन संपर्क, फिर से होगी जीवन सिंह शेरपुर की दहाड़, पढे़ खबर  

Share On:-

मुरैना। करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले में शांति पूर्वक अपनी बात को रख रहे करणी सैनिकों ओर सर्व समाज के लोगों पर पुलिस शासन प्रशासन द्वारा जान से मारने की मंशा को लेकर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया, लाठी चार्ज करने वाले पुलिस और आला अधिकारियों पर कार्यवाही को लेकर जिलेभर में जन क्रांति न्याय आंदोलन जागरूकता रेली निकाली जा रही है 


जन क्रांति न्याय आंदोलन जागरूकता रेली 23 दिन में 228 गांव पहुंची आज होगा समापन 
रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि - हरदा में हुए अन्याय के खिलाफ न्याय को लेकर करणी सेना परिवार के प्रदेश संघठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया ,जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा,जिला संयोजक भीम सिंह बना डूंगरगांव,बाबा राहुल सिंह बिजाना द्वारा गांव गांव पहुंचकर 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वाहन यात्रा के दौरान आम जनता में भी काफी उत्साह देखने को मिला,जगह जगह सर्व समाज,करणी सैनिकों ,ओर सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। 

 

जन क्रांति न्याय आंदोलन में सिर्फ शाजापुर जिले से ही 30 से 50 हजार तक लोगों की आने की संभावना
मीडिया प्रभारी ने बताया कि 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन में प्रदेश संगठन मंत्री,जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शाजापुर जिले से 50 हजार से 1 लाख लोगों की आने संभावना है संगठन मंत्री डोडिया ने बताया कि करणी सेना परिवार प्रारंभ से सर्व समाज के लोगों की आवाज उठाता आया है,21 दिसंबर को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है, 21 सूत्रीय मांगों में सर्व समाज की मांगे भी सम्मिलित है,सरकार जिस तरह का षडयंत्र सर्व समाज के लोगों ओर करणी सैनिकों पर कर रही है वह घोर निंदनीय है 


आह्वान यात्रा हरदा में पुलिस प्रशासन द्वारा करणी सैनिकों पर किए गए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर करणी सेना ने सभी तरह से प्रयास किये। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन सिंह यादव से मुलाकात कर हरदा के घटनाक्रम के वीडियो व अन्य सबूत सौंपे थे। जिसमें बताया था कि वहां एक भी करणी सैनिक ने कानून का उल्लंघन नही किया। बावजूद पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। तमाम प्रयास के बाद भी संबंधितों पर ठोस कार्रवाई नही हुई।


इसके अलावा भोपाल के जंबूरी मैदान में करणी सेना परिवार द्वारा किये गए आंदोलन के समय सरकार द्वारा दिये गए आश्वासन पूरे नही हुये। वह मांग भी अब तक अधूरी हैं। इन सभी बातों और मांगों को लेकर करणी सेना परिवार मुखिया जीवनसिंह शेरपुर के नेतृत्व में हरदा में जनक्रांति आंदोलन 21 दिसंबर से प्रारंभ होगा। इस आंदोलन को लेकर जिले के करणी सैनिक जिलेभर में आह्वान यात्रा भी निकाल रहे हैं। जो अब तक जिले के 23 दिन में 228 गांव तक पहुंच गई है। जिले से बड़ी संख्या में लोग हरदा में आयोजित जनक्रांति आंदोलन में शामिल होंगे।


जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा में यशपाल सिंह मंगरोला,राहुल सिंह बिंजाना,सत्यजीत सिंह राजोदा, जयपाल सिंह बजाहेड़ा, कृष्णपाल बना विकलाखेड़ी, गोल्डी बना सुंदरगढ़, धर्मेंद्र सिंह मझानिया, अजय बना पलासी, नरेंद्र सिंह बोलाई,राजपाल सिंह सिसोदिया, गजेंद्रसिंह हरुखेड़ी, योगेंद्रबना खड़ी डोडिया, प्रेम सिंह, जीवन सिंह निजामड़ी, पंकज सिंह जावदी, देवेंद्र बना कालापीपल वीरेंद्र सिंह हाडा, अभिषेक बना औरंगपुर एवं समस्त करणी सैनिक उपस्थित रहे, जन क्रांति न्याय आंदोलन जागरूकता यात्रा में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रदेश संघठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने सभी सर्व समाज के साथियों ओर करणी सैनिकों का आभार व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE