नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने रविवार को तहसील कार्यालय नीमच में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे कर, गणना फार्म वितरित कर, मतदाताओं से भरे हुए फॉर्म संकलित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। फील्ड में इस कार्य में बीएलओ को सहयोग के लिए जिला, उपखंड, विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो तीनो विधानसभाओं में बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म वितरण, भरे हुए फॉर्म संकलित करने और भरे हुए फार्माे को संबंधित तहसील कार्यालय में विभिन्न विभागों के लगाए गए ऑपरेटरों की टीम के माध्यम से फार्माे का डिजिटलाइजेशन कार्य करवाने में सहयोग कर रहे हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने रविवार को संयुक्त तहसील कार्यालय भवन नीमच में विभिन्न विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर की टीम द्वारा मतदाताओं से संकलित किए गए एम्युरेशन फ़ॉर्म डिजिटलाईजेशन करने के कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों और सभी बीएलओ को निर्देश दिए है, कि वे अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के इम्युरेशन फॉर्म एकत्रित कर,उन्हें तेजी से बीएलओ एप पर अपलोड करवाए। कलेक्टर ने एसआईआर के तहत सभी मतदाताओं के इम्युरेशन फॉर्माे का डिजिटाइजेशन कार्य 26 नवंबर के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जो बीएलओ अपने क्षेत्र के शतप्रतिशत मतदाताओं के भरे हुए इम्युरेशन फॉर्माे का डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण करेगा। उन्हें जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम संजीव साहू एवं तहसीलदार डॉ अजेंद्र नाथ प्रजापति उपस्थित थे।