मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संजय दीक्षित ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का जिला स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन समारोह 28 नवंबर 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह मंदसौर में आयोजित किया जाएगा।
इस जिला स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन समारोह का उद्देश्य, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से पूर्व सैनिकों, विधवाओं और वीर नारियों के उत्थान एवं सहायता के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है।
साथ ही कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीद सैनिकों की विधवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों एवं हितधारकों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद सैनिकों की विधवाओं से सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।