BREAKING NEWS
महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 3:14 pm
KHABAR : एसआईआर अभियान में आई तेजी, नीमच जिले में 70.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, जावद विधानसभा शीर्ष पर, जिले में 4 लाख 39 हजार से अधिक फॉर्म किए गए डिजिटाइज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में नीमच जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले ने कुल 70.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर, इस अभियान को सफल बनाया है। मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी और पारदर्शी कदम उठाने के लिए, जिलेभर में 745 बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही हैं।पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म (ईएफ) वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक, प्रत्येक स्तर पर संतोषजनक प्रदर्शन दर्ज किया गया है।

अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस कलेश ने बताया, कि सोमवार सुबह प्रात 10 बजे तक की स्थिति में नीमच जिले में कुल 6 लाख 19 हजार 141 मतदाताओं में से 4 लाख 39 हजार 654 मतदाताओं के इम्‍युरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड किए जा चुके है, जो कि 70.98 प्रतिशत है। नीमच जिले की विधानसभा क्षेत्र मनासा में कुल 203128 मतदाताओं में से 145252 गणना फॉर्माे का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है, जो 71.51 प्रतिशत की सफलता दर्शाता है। जावद विधानसभा नेजिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यहां 183826 मतदाताओं में से 136930 फॉर्माे काडिजिटाइजेशन किया गया है। यहॉं 74.49 प्रतिशत की सफलता के साथ जिले का सर्वाेच्च प्रदर्शन रहा। नीमच विधानसभा में 232887 मतदाताओं में से 157468 फॉर्म डिजिटाइज कर, 67.73 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी बीएलओ को बधाई देते हुए कहा, कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्‍होने ने शेष बचे डिजिटाइजेशन कार्य को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदाता सूची अद्यतन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE