BREAKING NEWS
महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 4:01 pm
BIG NEWS : एमपी में प्याज की कीमतें नहीं मिलने से नाराज किसानों अनोखा प्रदर्शन, मंदसौर जिलें में प्याज की अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा, श्मशान में दी गई मुखाग्नि, धुंधड़का तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के सौंपा ज्ञापन नाम, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों को प्याज के उचित दाम नहीं मिलने से किसान परेशान है। इसी के चलते सोमवार को मंदसौर के धमनार में किसानों का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यहां किसानों ने प्याज की अर्थी सजाकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली और बाद में तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया।


मंदसौर के धमनार में प्याज की कम होती कीमतों से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका निकाला। यहां प्याज की अर्थी सजाकर बाकायदा बैंड बाजों के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद श्मशान में प्याज की अर्थी को मुखाग्नि भी दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान बैंड बाजों पर रघुपति राघव राजा राम का गीत बजाया गया और भगवान से भी प्याज का भाव अच्छा मिल जाने की गुहार लगाई गई। जिसके बाद धुंधड़का तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया। 


दरअसल पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष किसानों को प्याज के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि, पिछले वर्ष इस माह जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी। तो वही इस वर्ष 1 से 2 रुपए किलो प्याज मंडी में बिक रहा है। स्थिति ऐसी है कि, मजबूरन किसानों को प्याज की फसल पर रोटावेटर चलाना पड़ रहा है। ताकि वे आने वाली फसल की समय से बुवाई कर सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE