BREAKING NEWS
महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 5:36 pm
KHABAR : मोहन सरकार पर विधायक ने लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप, अग्रवाल ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होकर किया बड़ा खुलासा, 2400 प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदने का ऐलान पर साधा निशाना, पढे़ रणधीर चंदेल की खबर 

Share On:-

गुना। बमौरी के विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल ने किसान हितैषी होने का दावा करने वाली मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार पर गंभीर उदासीनता और लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है। विधायक अग्रवाल ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होकर एक बड़ा खुलासा किया है।


बमोरी विधायक ने बताया कि केंद्र सरकार ने मक्का की उपज को 2400 प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदने का ऐलान कर दिया था, लेकिन प्रदेश के मुखिया मोहन यादव की सरकार ने इस खरीदी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव ही नहीं भेजा। इस दावे की पुष्टि के लिए उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रालय द्वारा जारी पत्र को पत्रकारों के साथ साझा किया। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक रबी विपणन सीजन (केएमएस) 2025-26 के लिए मक्का खरीदी का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। विधायक ने कहा कि यह किसानों के साथ बड़ा छलावा और धोखा है। केंद्र सरकार ने 2400 प्रति क्विंटल पर खरीदने की घोषणा कर दी, लेकिन मध्य प्रदेश में किसान अपनी मक्का 1000 से 1300 रुपए तक में बेचने के लिए मजबूर हैं। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE