भगवानपुरा। खंड के धुलकोट मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी होने जा रहे मंडलों में हिंदू सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसकी रचना अनुसार धुलकोट मंडल के अंतर्गत 12 ग्रामों से हिंदू समाज को पीले चावल देकर निमंत्रण के माध्यम से इस सम्मेलन में आने का आग्रह किया जाएगा। जो कि अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल मांदल के साथ आएंगे जिसमें बच्चे युवा बुजुर्ग मातृशक्ति व वरिष्ठ सनातनी लोगों का समावेश होगा संगठनात्मक मजबूती और समाजहित के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सम्मलेन का आयोजन 10/01/2026 वार शनिवार को किया जाएगा सम्मेलन की शुरुआत सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगी जो कि ग्राम के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होकर सम्मलेन स्थान बाजार पट्टे के सामने धुलकोट पहुंचेगी तत्पश्चात बौद्धिक प्रारंभ होगा जो 12 बजे से प्रारंभ होगा जो दोपहर 2 बजे तक रहेगा तत्पश्चात सामूहिक भोज का भी आयोजन होगा।