मोरवन। एक छोटे से गांव निवासी युवा यशराज पिता धनश्याम सेन को समाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए संगठन ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सेन शक्ति महा संगठन का नीमच जिला युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
मध्य प्रदेश सेन शक्ति महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सैन एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दर्शन सेन, राकेश वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कामिनी सेन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सराठे जी की अनुशंसा पर नीमच जिला यशराज सेन को इस पद पर नवाजा है। यशराज सेन की इस नियुक्ति से समाज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है सोशल मीडिया के माध्यम से समाजजन परिवार इष्ट मित्र सहित क्षेत्रवासी बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सैन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति से संगठन तथा समाज में नई ऊर्जा एवं जागरूकता का संचार होगा।