नीमच। सुशासन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नीमच के तत्वावधान में और स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सहयोग से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नीमच में रंगोली व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में उमेद सिंह प्रथम व दिव्या माली द्वितीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्यांशु धाकड़ प्रथम, दिव्या माली द्वितीय एवं चंचल सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में अतिथि डॉ. प्रभावती भावसार, विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. सी. जैन तथा अध्यक्षता डॉ. कमलेश पाटीदार ने की। संचालन राकेश कुमार कसवा एनएसएस अधिकारी ने किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सुशासन व नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।