मनासा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर बुधवार को अपने प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत मनासा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं मीसाबंदी स्वर्गीय राधेश्याम लढ़ा की धर्मपत्नी तथा नीमच जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश लढ़ा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी लढ़ा के विगत दिवस निधन पर लढ़ा परिवार से भेंट की।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने स्वर्गीय शांति देवी लढ़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शांति देवी लढ़ा का सामाजिक और पारिवारिक जीवन प्रेरणादायी रहा है तथा उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।