खरगोन। जिले के भीकनगांव पुलिस थाने में बीती रात नशे में धूत होकर बवाल कर हंगामा करने वाले पुलिस आरक्षक दीपक यादव को एसपी डॉ रविन्द्र वर्मा ने निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए आरक्षक को सस्पेंड कर लाईन अटैच कर विभागीय जॉच के आदेश एसपी ने दिया है। दरअसल, कल देर रात भीकनगांव थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें आरक्षक दीपक यादव नशे की हालत में थाने के भीतर जमकर बवाल करता नजर आ रहा था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरक्षक दीपक यादव, थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत की मौजूदगी में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पूरे मामले को लेकर एएसपी बिट्टू सहगल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक दीपक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।