भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम भग्यापूर में प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी के निर्देशन में भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंदरसिंह वास्कले पूर्व प्रत्याशी भाजपा विधानसभा भगवानपुरा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर कार्य करें।
विशेष अतिथि प्रेमसिंह सिसोदिया पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा खरगोन के द्वारा स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा कर राष्ट्र निर्माण में हम अहम योगदान दे सकते हैं। विशेष अतिथि दूरसिंह खोड़े पूर्व जिला महामंत्री अजजा मोर्चा भाजपा, भग्यापुर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि अथिति गंगाराम बघेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोलंकी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाकर ऊनमे एक सकारात्मक परिवर्तन को लाने का यह एक माध्यम है।
इस सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्देश्य स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सेवक चौहान, प्रशासनिक अधिकारी डॉ रंजनी सोलंकी, डॉ सुवालाल डावर, डॉ शुभम जयसवाल, प्रो नरेश जमरे सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश गाठे ने दी।