खरगोन। जाने वाले साल के अंत में लोग अलग-अलग तरीके से एंजॉय एवं पार्टियों करते हैं लेकिन एक मामला कसरावद संकुल के बड़गांव प्राथमिक शासकीय स्कूल का बहुत ही शानदार देखने को मिला 22 साल से एक ही स्कूल में पदस्थ सहायक सुमेर सिंह यादव शिक्षक द्वारा 31फस्ट के दिन एक पहल की गई शासकीय प्राथमिक विधालय बड़गांव मे लंम्बे समय से शौचालय निर्माण के लिए जमीन नहीं होने से शौचालय नहीं बना था स्कुल अध्यनरत छात्र-छात्राओ लम्बे समय से सन् 2001 से परेशानी थी शासन द्वारा पूर्व मे शौचालय निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई थी। परन्तु जगह के अभाव मे राशि वापस की गई इस समस्या को देखते हुए कसरावद संकुल की शासकीय प्राथमिक विद्यालय बडगांव मे सहायक शिक्षक सुमेर सिंह यादव द्वारा आपने स्वयं की राशि से भुमि जगह खरीदी गई जिसका उपयोग शाला शौचालय के लिए किया जाएगा। जमीन विक्रय करने वाले व्यक्ति नारायण पिता नाना उसका भाई गोपाल पिता नाना से ली गई जिसमें सहयोग शिक्षक राजू सोलंकी एवं शिक्षक हामीद खान ग्राम के पटेल सुभाष पटेल, संजय पटेल,सेवकराम चौबे, राकेश वर्मा की उपस्थिती मे जमीन खरीदी गई जिससे छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।