नीमच। पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर नागरिकों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सख्त सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं-
सोशल मीडिया (वाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि) पर प्राप्त किसी भी .ंचा फाइल को कभी डाउनलोड न करें, यह आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और नशे की स्थिति में वाहन न चलाएँ। शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है।
होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा आदि संचालक बिना पुलिस अनुमति कोई आयोजन न करें। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर या डीजे का उपयोग नहीं करें।
शहर के मुख्य मार्गों पर तेज गति से वाहन चलाना या हुड़दंग मचाना सख्त मनाही है। पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है।
अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें।
महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करने वाले अपराधियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
सोशल मीडिया पर अफवाहें या भ्रामक संदेश साझा न करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नीमच 7049101042, नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
नीमच पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि नववर्ष पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।