BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2025, 6:26 pm
NEWS : सेवा संकल्प को मिला जनसमर्थन, विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की ऐतिहासिक सफलता, सामूहिक सहभागिता से साकार हुआ सेवा यज्ञ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) के तत्वावधान में तथा भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई,राजस्थान जयपुर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का मंगलवार को छठे दिन सफल,गरिमामय एवं भावनात्मक समापन हुआ।


यह नेत्र चिकित्सा शिविर 25 दिसम्बर से निंबाहेड़ा के पेच एरिया परिसर में आयोजित किया गया,जिसमें चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले सहित मालवा क्षेत्र तथा दूर-दराज़ के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नेत्र रोगी उपचार हेतु पहुंचे। शिविर के दौरान सैकड़ों रोगियों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई,वहीं चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चयनित रोगियों के सफल नेत्र ऑपरेशन कर उन्हें पुनः स्पष्ट दृष्टि प्रदान की गई।


पुण्य स्मृति में आयोजित सेवा यज्ञ
यह विशाल मानवीय सेवा शिविर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र,छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय हरीश आंजना, मातु श्री स्वर्गीय गोपीबाई आंजना,पिता स्वर्गीय भेरूलाल आंजना एवं बहिन स्वर्गीय कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।


इस सेवा अभियान के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।


अंतिम दिन रोगियों को परामर्श एवं सुरक्षित डिस्चार्ज,शिविर के अंतिम दिन ऑपरेशन उपरांत रोगियों की आंखों की समुचित जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय,परामर्श,सावधानियों की जानकारी एवं दवाइयों की सलाह दी गई। इसके पश्चात सभी रोगियों को उनके परिजनों के साथ सुरक्षित रूप से डिस्चार्ज किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा भविष्य में नियमित नेत्र जांच एवं देखभाल को लेकर विशेष मार्गदर्शन भी दिया गया।


सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) द्वारा इस पुनीत सेवा अभियान को सफल बनाने में भ्रमण शील शल्य चिकित्सा ईकाई राजस्थान जयपुर स्टाफ से शिविर प्रभारी डॉ पूनम गुप्ता,डॉ सिद्धेश विक्रमादित्य गर्ग,अमर चंद नावरिया,इंद्रा शर्मा,मनोज महोलिया,रामस्वरूप महावर,खेमराज चौधरी,मुकेश कुमार कुमावत,जगदीश नारायण वर्मा,विमल मौर्य,राजेंद्र कुमार शर्मा,किशन सिंह,रामसिंह, भोमाराम,कैलाश चंद्र,दिलीप सिंह एवं बाबूलाल,शिविर में जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ राघव डॉ राशिद खान,डॉ हरलाल, डॉ महेंद्र कुमार वर्मा,डॉ दशरथ अंजना,डॉ मोहम्मद ईरशाद शेख़,डॉ लोकेश,डॉ अशोक झिंझाडिया,डॉ सुमन देवी,डॉ देवेंद्र,डॉ कपिल जिज्ञासु व जितेंद्र सिंघवी,पवन रैगर,पूरण नायमा,नदीम मेव,अनिल धाकड़,निरंजन सिंह,कृष्णा कुमारी,महेश नागर,सुनील कुमावत,हाजी मोहम्मद,शिवराम सिंह,राहुल तेली,शोएब मेव,सुरेश मीणा,भूपेंद्र,आदित्या यादव,मीनाक्षी पंचोली,रिद्धिमा कुमावत,शुभम गोयल,मंसूर अहमद,अनिल शर्मा,विनोद कुमार टेलर,लोकेश कुमावत,सागर कुमार उपाध्यक्ष,प्रेम मीणा,विकास माली एवं महावीर नागौरी,हरीश शर्मा,ऋषि आचार्य तथा नेत्र विशेषज्ञों,चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले आमजन,गणमान्य नागरिक,ईष्ट मित्रगण,शुभचिंतक,क्षेत्र की समस्त स्वयंसेवी संस्थाएं,सामाजिक संगठन,समाजसेवी,वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकगण,आयुष युवा शक्ति के सदस्यगण,कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण,समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी,युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार तथा यू बी आंजना ग्रुप कंपनियों के समस्त कर्मचारियों,स्टाफ कर्मियों तथा मीडियाकर्मियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE