BREAKING NEWS
KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<     KHABAR : कल झरनेश्वर महादेव में सजेगा भारत विकास.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026.. <<     KHABAR : दुख की घड़ी में प्रशासन का सहारा, तीन पीड़ित.. <<     REPORT : डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     BIG NEWS : ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का आरोप, शव.. <<     KHABAR : भीलगांव में कावड़ियों के लिए सेवा शिविर,.. <<     KHABAR : 19 वर्षों से जारी जनकल्याण कावड़ यात्रा,.. <<     सावन में शिवभक्ति का जुनून, बमनाला से.. <<     KHABAR : दो साल बाद बदली जिम्मेदारी, जिला हॉकी संघ.. <<     KHABAR : सड़क पर मोबाइल पर बात करने वालों से बाइक.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2025, 6:54 pm
KHABAR : अमृत हरित अभियान में नपा नीमच रही संभाग में प्रथम, उज्जैन में प्रशस्ति पत्र सौंप कर किया सम्मानित, पढे

Share On:-

नीमच। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक प्राप्त करने के बाद नगर पालिका परिषद नीमच ने नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में अमृत हरित अभियान में भी अपना झंडा बुलंद करते हुए सर्वाधिक पौधारोपण कर 72 प्रतिशत अंकों के साथ उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है! आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश तथा संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग द्वारा नीमच नगर पालिका को उज्जैन में आयोजित शहरी पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला  में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने बताया कि अमृत हरित महा अभियान कार्य योजना 2025 -2026 के अंतर्गत वर्ष 2025 की उज्जैन संभाग की उपलब्धि का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें  नीमच नगर पालिका सहित जिले की सभी 12 निकायों को 1लाख 29 हजार 720 पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया था जिस पर नीमच नगर पालिका सहित जिले की निकायों ने 96हजार 282 पौधारोपण कर 74 प्रतिशत अंकों के साथ संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 44 प्रतिशत अंक के साथ शाजापुर, तीसरे स्थान पर 39 प्रतिशत अंक के साथ  आगर, चौथे स्थान पर 39 प्रतिशत अंक के साथ देवास, पांचवें स्थान पर 38 प्रतिशत अंक के साथ रतलाम,छठे स्थान पर 35 प्रतिशत अंक के साथ मंदसौर और सातवें स्थान पर 22 प्रतिशत अंक के साथ उज्जैन रहा। नगर पालिका की ओर से उपन्यत्री श्री दीपक मुवेल व बगीचा शाखा के श्री जुनैद पठान ने उज्जैन में आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित होकर यह प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।


नगर पालिका अध्यक्ष चोपड़ा व मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  कहा कि नगर पालिका नीमच को यह उपलब्धि सभी परिषद सदस्यों, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था सहित शहर की अन्य सामाजिक व पर्यावरणप्रेमी संस्थाओं, विभिन्न समाजो, शहर के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों व नगर पालिका स्टाफ  के सहयोग के कारण ही प्राप्त हो सकी हैं। चोपड़ा व बामनिया ने सभी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए पूर्ववत सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE