BREAKING NEWS
शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<     छतरपुर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,मध्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का.. <<     BIG REPORT : डीजल के लिए भटक रहे किसान, पंप संचालकों.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2026, 5:28 pm
KHABAR : युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, 3500 विद्यार्थी-शिक्षक स्टेडियम में करेंगे योग, मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित होगा, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर कल (12 जनवरी) जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहर के खेल स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन में करीब 3500 विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे।


कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार शाम को शिक्षा विभाग की देखरेख में खेल स्टेडियम में सूर्य नमस्कार का अंतिम पूर्वाभ्यास भी कराया गया।


यह विशेष कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। स्कूली विद्यार्थियों को सुबह 8रू30 बजे तक स्टेडियम पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी विवेकानंद के विचारों और संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष संदेश आकाशवाणी के माध्यम से सुनाया जाएगा।


जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।


इस जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष सविता को आमंत्रित किया गया है। इनके साथ ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE