गुना। जिला स्तरीय खेलों एमपी यूथ गेम्स में दूसरे दिन उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 में बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि सहायक संचालक शिक्षा विभाग कु.प्रेरणा गुप्ता, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय एच. एन. जाटव,एपीसी एस. के. शिवहरे, क्रीड़ा अधिकारी देवेन्द्र पटेरिया रहे, मुख्य अतिथियों द्वारा परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराए गए। जिसमें शिवपुरी दतिया अशोकनगर की टीमों ने बॉक्सिंग, कुश्ती तथा जूडो खेलों में भाग लिया प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल खेल केंद्र पर किया गया इसके अतिरिक्त लगोरी, कबड्डी, खो खो, हॉकी बास्केटबॉल जिला स्तरीय खेल एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ियों ने भागीदारी की गई गुना जिले की आरोन चांचौडा बमोरी राधौगढ़ विकासखंडो के प्रतिभागीयो ने भाग लिया।