चित्तौड़गढ़। उत्तरप्रदेश केवी माघ मेला में जगतगुरू स्वामी अवि मुक्तेश्वरानन्द एवं उनके साथी संतों के साथ उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार को बर्दाश्त से बाहर बताते हुए चित्तौड़गढ़ गौ सांसद अधिवक्ता जसवंतसिंह राठौड़ ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्वामी के साथ अभ्रद व्यवहार के साथ एवं बटूकों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट सनातन धर्म का अपमान है जो कि उत्तरप्रदेश सरकार के अशोभनीय व्यवहार को दर्शाता है। भारत हमेशा से ऋषि मुनियों का देश रहा है और यहाँ पर भगवाधारी संतों को काफी मान सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमन्त्री व उनकी सरकार के लगातार उत्पीड़न के जरिए भारत की महान परम्परा को ठेस पहुंच रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस घृणित कार्य को लेकर देश के सभी सनातनी आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। हम सभी सनातनी किसी भी तरह से शंकराचार्य के सम्मान ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं करेंगे। राठौड़ ने इस मामले में उत्तरप्रदेश सरकार से माफी की मांग की नहीं तो इस मुद्दे पर देश में जगह जगह आंदोलन किए जाएंगे जिसके लिए उत्तरप्रदेश सरकार और भाजपा जिम्मेदार होगी।