दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में ग्राम पंचायत खमेरा में तीन दिवसीय महोत्सव में शुक्रवार विशाल दंगल का आयोजन हुआ। खमेरा गांव में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय मेला शुरू, खमेरा गांव स्थित कपिला मुनी आश्रम, खमेरा में तीन दिवसीय मेले मे विशाल दंगल का आयोजन किया गया। यह आयोजन खमेरा सरपंच, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पंजाब सिंह बघेल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खमेरा महोत्सव कराया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहलवान भाग लेते हैं।दंगल के शुभारंभ अवसर पर उदगुवा मंडल अध्यक्ष हरीराम पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इन सभी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई। विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मेले में बच्चों ने विभिन्न छोटे झूलों का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने दुकानों से खरीदारी की। इससे उत्सव का माहौल बना रहा।दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।आयोजक सरपंच पंजाब सिंह बघेल ने बताया कि इस दंगल की लोकप्रियता हर साल बढ़ रही है। उन्होंने अगले वर्ष और भी भव्य तथा आकर्षक आयोजन कराने का संकल्प व्यक्त किया।इस दौरान महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब।