BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 10:44 am
NEWS : ग्रामीण विकास को गति, जिलेभर में ग्राम उत्थान शिविरों का सफल आयोजन, मौके पर मौजूद लोगों को दी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आज यहां लगेंगे शिविर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में शुक्रवार एवं शनिवार को विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत जालमपुरा, गंगरार की साड़ास, कपासन की पाण्डोली स्टेशन, भूपालसागर की भूपालसागर, राशमी की डिंडोली, बेगूं की मण्डावरी, रावतभाटा की रावतभाटा, निम्बाहेड़ा की कनेरा, भदेसर की कन्नौज, बड़ी सादड़ी की बांसी एवं डूंगला की रावतपुरा ग्राम पंचायतों में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए।

इसी क्रम में शनिवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत शंभूपुरा, गंगरार की कुंवालियां, कपासन की उमण्ड, भूपालसागर की कांकरवा, राशमी की सिंहाना, बेगूं की राजगढ़, रावतभाटा की बड़ोदिया, निम्बाहेड़ा की सरसी, भदेसर की आसावरा, बड़ी सादड़ी की खरदेवला एवं डूंगला की नंगावली ग्राम पंचायतों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।

25 जनवरी को यहां लगेंगे ग्राम उत्थान शिविर-
रविवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सेमलपुरा, भूपालसागर की ग्राम पंचायत जाशमा एवं निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत निम्बाहेड़ा में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE