मांउट आबू। राजस्थान के कश्मीर पश्चिम भारत के पहाड़ी स्थल माउंट आबू में पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में गिरावट जारी है, और माउंट आबू में चारों ओर बर्फीला मंजर दिखाई दे रहा है। माउंट आबू के पोलो ग्राउंड बरकतुल्लाह खान स्टेडियम ने बर्फ की चादर ओढ़ रखी है तो गाड़ियों पर बर्फ, उद्यानों में बर्फ, मैदाने में बर्फ और माउंट आबू के चांदमारी क्षेत्र कुम्हार वाडा, अचलगढ़, पीस पार्क, सहित चारों ओर का बर्फीला मंजर पर्यटकों को खूब भा रहा है और आनंदित हो रहे हैं।