सरसी। संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसी अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय डोडियाना की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. दीपिका राठौर पिता बालाराम राठौर) ने विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी दिनांक 15 जनवरी 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में आयोजित की गई थी। प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही छात्रा कु. दीपिका राठौर का चयन आगामी जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है, जो 28 जनवरी 2026 को उज्जैन संभाग में आयोजित की जाएगी।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालूराम बामनिया सहित समस्त शिक्षकगण सत्येन्द्र आर्य, यशवंत सिंह सिसोदिया, मनोहर लाल कछारे, उर्मिला बालाराम निम्बड़वा एवं श्याम चरण शुक्ला ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।