BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 12:26 pm
KHABAR : वसंतोत्सव में उमंग-उत्साह का संचार, जाजू कॉलेज का वसंत मेला रहा भव्य, मुख्य अतिथि अंकिता पंड्या व विशिष्ट अतिथि जम्बूकुमार जैन ने किया उद्घाटन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वसंतोत्सव के तृतीय दिवस पर भव्य वसंत मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंकिता पंड्या, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, एवं विशिष्ट अतिथि नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी जम्बूकुमार जैन के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर कॉलेज में वसंतोत्सव का माहौल उमंग, उत्साह और आनंद से भरपूर रहा।

मुख्य अतिथि अंकिता पंड्या ने कहा कि वसंतोत्सव परिवर्तन, उमंग एवं उत्साह का पर्व है। उन्होंने वसंत मेले के आयोजन को जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला बताया। विशिष्ट अतिथि जम्बूकुमार जैन ने “गीत गाता चल, चल ओ साथी” गीत प्रस्तुत कर मेले के आनंद को और ऊँचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने इस वर्ष के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वयं पुरस्कार देने की घोषणा की।

अतिथियों के साथ उषा जैन एवं निर्णायकों के रूप में अंकिता पंड्या, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा अमरजीत कौर छाबड़ा एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक विजया वधवा ने प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया तथा श्रेष्ठ व्यंजनों एवं श्रेष्ठ स्टॉल का चयन किया। मेले में छात्राओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजन, हस्तनिर्मित सामग्री, पेंटिंग्स एवं मेहंदी आदि के कुल 20 स्टॉल सजाए गए थे, जहाँ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि जिले में केवल जाजू महाविद्यालय में ही वसंतोत्सव एवं वसंत मेले का आयोजन परंपरागत रूप से सनातन संस्कृति के अनुरूप किया जाता है। वसंत मेले में नीमच की सुप्रसिद्ध डॉक्टर संगीता भारती, जेएसजी संगिनी ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती शिवानी जैन तथा नगर की अनेक समाजसेवी महिलाओं ने भी भाग लिया और छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

वसंत मेले में दिनभर छात्राओं ने मनपसंद गानों पर नृत्य कर मनोरंजन किया तथा आगामी परीक्षाओं से पहले जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह एवं प्रेरणा का संचार किया। विजुअल स्क्रीन पर पूछे गए ज्ञानवर्धक प्रश्नों का सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

वसंतोत्सव प्रभारी डॉ. बीना चौधरी एवं वसंत मेला प्रभारी डॉ. रश्मि वर्मा ने आमंत्रित अतिथियों, निर्णायकों, छात्राओं एवं मेले में सहभागिता करने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE