BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 12:31 pm
BIG NEWS : बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न-पत्रों की डबल पैकिंग, मोबाइल एप से होगी निगरानी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार नकल रोकने के लिए कई कड़े फैसले लिए गए है। एमपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ताकि एग्जाम में किसी भी तरह की नकल प्रकरण और गड़बड़ी को रोका सके।


मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए खास इंतजाम किया है। पेपर लीक से बचने के लिए इस बार प्रश्न पत्रों की डबल पैकिंग की जाएगी। प्रश्न पत्र सील्ड बॉक्स में लोहे की पेटी में रखे जाएंगे। जिसे परीक्षा वाले दिन ही सीधे एग्जाम हॉल में खोला जाएगा।


मोबाइल एप से होगी निगरानी
इसके अलावा मोबाइल एप से भी निगरानी होगी। प्रश्न पत्रों के हर बंडल की लोकेशन ट्रेस होंगी। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी मोबाइल पर मंडल का एप डाउनलोड करेंगे। इस एप के जरिए परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र खोलने से लेकर वितरण की एंट्री, एग्जाम खत्म होने के बाद बंडल बनने और मूल्यांकन केंद्र पर जमा करने तक की एंट्री की जाएगी। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल 2026 में 10वीं और 12वीं के करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE