नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया आज 25 जनवरी रविवार को नीमच पहुंचेंगी। वे शाम 4:00 बजे झाबुआ से प्रस्थान कर लगभग 7:30 बजे नीमच पहुंचेंगी। मंत्री नीमच में रात्रि विश्राम करेंगी।
निर्मला भूरिया 26 जनवरी को प्रातः 8:55 बजे नीमच में आयोजित गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। समारोह एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे उसी दिन शाम 3:30 बजे नीमच से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगी।