BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 3:03 pm
NEWS : जिला चिकित्सालय का जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई में और सुधार के दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने रविवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक है, लेकिन इसमें अभी और सुधार की आवश्यकता है।


जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान काउंटर, ट्रॉमा वार्ड, फीमेल सर्जिकल वार्ड, कोरोना वार्ड सहित दवा वितरण केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इसके साथ ही उन्होंने वार्डवार ड्यूटी रजिस्टर संधारित रखने, कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विपिन चौधरी, पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव सहित चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE