BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 5:37 pm
BIG NEWS : नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया फहराएगी तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित, विभिन्न विभागों की झांकियां व स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहेगी आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत गरिमा, उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय नीमच में मुख्य समारोह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 नीमच के मैदान पर आयोजित होगा। मुख्य समारोह में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगी। इस अवसर पर वे प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी करेंगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित- 
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी।

विभिन्न विभागों की टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा- 
गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, वन विभाग, नगर सेना तथा एन.सी.सी. सीनियर एवं जूनियर डिवीजन, स्काउट एवं शौर्य दल की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां बनेगी आकर्षण-
इस अवसर पर नगरपालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विकास गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

सभी शासकीय कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं में होगा ध्वज वंदन-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 8 बजे ध्वज वंदन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विकासखंड स्तर, नगरीय निकाय, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरियां निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE