नीमच। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हमें राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी नागरिक राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं देशभक्ति का संकल्प लें।
उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।