खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामखल व रायपुरा में नर्मदा जयंती के अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन सुभाषचंद यादव ने मां नर्मदा की मुख्य नहर पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख , समृद्धि की कामना की। यादव ने बताया कि मां नर्मदा जयंती के इस पवन अवसर पर अपने पिताजी पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव को स्मरण करते हुवे कहा कि पिता जी ने मां नर्मदा का जल हर गांव हर खेत में पहुंचकर हरित क्रांति के माध्यम से ग्रामीण अंचल को समृद्ध और आत्मनिर्भर का कार्य किया है। साथ ही यादव ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक गांव में ग्रामीणों के द्वारा मां नर्मदा की पूजन अर्चन कर साथ ही स्वर्गीय सुभाष यादव के चित्र पर भी पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इसी तरह ग्राम दुर्गापुर में ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग सहायक यंत्री नीलम मैडम का स्वागत किया। वहीं इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।