भगवानपुरा। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा रविवार को भगवानपुरा के समीप स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नन्हेश्वर महादेव धाम में प्रखण्ड बैठक का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद खरगोन जिला मंत्री विवेकसिंह तोमर द्वारा प्रमुख विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। उन्होंने धर्म रक्षा निधि का महत्व समझाते हुए बताया कि आपके द्वारा एकत्रित धर्म रक्षा बंधन है निधि का उपयोग वर्षभर संगठन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के संचालन हेतु किया जाता है। बैठक के दौरान भगवानपुरा खण्ड एवं नगर टोली के नवीन दायित्ववानों का नियोजन भी की गई।
बैठक का संचालन प्रखण्ड मंत्री लोकेंद्र राजपूत ने किया। बैठक के समापन पश्चात् भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष शिवदास पाटील, प्रखण्ड संयोजक सूर्यप्रताप ठाकुर, गौ रक्षा प्रमुख वीरेन्द्र दवाने,राम पाटील,नरेंद्र महाजन,मनीष टेमरे, शरद, कुंदन, श्याम, विष्णु, हरीश सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।