BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 9:00 am
BIG NEWS : गणतंत्र दिवस पर महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, तिरंगे रंगों में सजा दिव्य श्रृंगार, पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवताओं का विधिवत पूजन, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

उज्जैन। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को तड़के चार बजे भस्म आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से बने रजत कमल का उपयोग किया गया। मंदिर परिसर को तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाया गया, जो एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।


जैसे ही भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुले, पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया और पंचामृत से पूजन संपन्न हुआ। जटाधारी महाकाल को चंदन और आभूषणों से सजाया गया, मंत्रोच्चार के साथ हरिओम जल अर्पित किया गया।


कपूर आरती के बाद, ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म से सजाया गया। भस्म अर्पण के बाद भगवान को रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित की गई। मोगरा और गुलाब के पुष्पों से महाकाल की सजावट की गई, और अंत में फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।


इस भव्य भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई, जो भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव था।


मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE