BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 9:31 am
KHABAR : नगर पालिका परिषद नीमच में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार नगर पालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ध्वजारोहण नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं नगर पालिका परिषद का स्टाफ उपस्थित रहा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस राष्ट्रीय पर्व पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ शहर की प्रगति एवं विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान शांति और सद्भावना के प्रतीक के रूप में गुब्बारे भी उड़ाए गए।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दुर्गा बामनिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना परमाल, वरिष्ठ भाजपा नेता करण परमाल, संतोष चोपड़ा, वीरेंद्र जायसवाल, मनोज महेश्वरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE