नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.एल. क्लेश, एसडीएम संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, संजय मालवीय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले की निरंतर प्रगति एवं शांति की कामना की।