खरगोन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर खरगोन में देशभक्ति के माहौल के बीच एसडीएम कार्यालय से उत्कृष्ट विद्यालय तक गणतंत्र दौड़ का आयोजन किया गया। एसडीएम श्री वीरेंद्र कटारे ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा उपस्थित युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई। दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में संपन्न हुई, जहां राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक एवं 700 सेझ अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।