मुरैना। पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
समारोह में चंबल रेंज के आईजी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। परेड की सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया।
देशभक्ति के माहौल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की झलक स्पष्ट दिखाई दी।