BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 10:02 am
KHABAR : भोपाल में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली, झांकियों में दिखेगी एमपी की झलक, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम लाल परेड मैदान पर शुरू हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न बलों की कुल 23 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी शामिल रहा।


22 विभागों की झांकियों होंगी प्रस्तुत
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन झांकियों से विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।


झांकियों में उद्यानिकी, आयुष, उच्च शिक्षा, कृषि, गृह, जनजातीय कार्य, नगरीय विकास, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वन, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभाग शामिल होंगे।


राज्य स्तरीय समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE