नीमच। जिले के ग्राम धनेरिया कला निवासी राजेश कुमार सोलंकी को बेटी शिक्षा पर आधारित फिल्म ‘मास्टर जी’ के निर्माण हेतु राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आरआईसी (राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर), जयपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
सोलंकी ने इस फिल्म का निर्माण कर न केवल बेटी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि स्थानीय कलाकारों को नया मंच भी प्रदान किया। फिल्म के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
फिल्म ‘मास्टर जी’ को अब तक 43 हजार से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है।
क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है और उन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं।