नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) ने देशवासियों को वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और राम भक्ति एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों का साथ चलना अत्यंत आवश्यक है।
अपने संदेश में बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी धर्म और राम भक्ति भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत “मेरा कर्म तू, मेरा धर्म तू” गुनगुनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व्यक्त की और युवाओं से राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह बागेश्वर बालाजी सनातन मठ, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
महाराज के इस संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है और देशभर में उनके अनुयायियों में उत्साह का माहौल है।