नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा विधिवत झंडा वंदन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी किरण चौहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। झंडा वंदन के पश्चात अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य पालन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, एकता और सेवा भाव का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए आमजन की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।