BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 10:43 am
KHABAR : रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप ने फहराया तिरंगा, मुख्य समारोह में गूंजा बजाओ ढोल नगाड़े प्रभु श्री राम आए है, डिजिटल इंडिया की दिखाई झलक, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ। कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने ध्वज लहराया। परेड की सलामी ली।मंत्री के साथ मंच पर एसपी और कलेक्टर मौजूद रहे।मुख्य समारोह में बजाओ ढोल नगाड़े प्रभु श्री राम आए है की गूंज के साथ डिजिटल इंडिया की दिखाई झलक दिखाई दी। साथ ही सर्व समाज की त्योहारों की झलक दिखाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया।


सुबह 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया। सुबह 9.10 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।


जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकी एवं परेड दल को मुख्य अतिथि मंत्री काश्यप के हाथों मंच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।


डीआरएम ने किया ध्वजारोहण
रतलाम रेल मंडल का मुख्य समारोह रेलवे स्पोर्टस ग्राउंड पर हुआ। डीआरएम अश्वनी कुमार द्वारा ध्वज लहराया। डीआरएम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट गाइड एवं रोवर्स बुलबुल रतलाम की यूनिटों की परेड का निरीक्षण किया।


परेड में शामिल सभी यूनिटों द्वारा मार्च पास्‍ट के बाद रतलाम मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। रेल सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मोटरसाइकिल परेड का प्रदर्शन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE