शाजापुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम छापरी स्थित शासकीय नवीन हाई स्कूल में सरपंच ललता पाटीदार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच ललता पाटीदार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, जब हम अपने देश की आजादी को याद करते हैं और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के पश्चात सभी ग्रामवासियों ने आपसी सौहार्द के साथ सामूहिक भोजन कर खुशियां साझा कीं।