दूदरसी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस ग्राम दूदरसी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल एवं उपसरपंच प्रेमलता अशोक कुमार पाटीदार ने संयुक्त रूप से राष्ट्र की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे का ध्वजारोहण कर उसे प्रणाम किया।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जगदीश धाकड़, उपसरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार पाटीदार, सचिव सोहनलाल शर्मा, सुरेश दास बैरागी, वरदीचंद बंजारा, उदयलाल बंजारा, सुखलाल धनगर, धनसुख पाटीदार, मुलचंद मेघवाल, भगतराम धनगर, विष्णु नागर, दुर्गाशंकर पाटीदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों को मिठाई वितरित की गई।