BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 12:15 pm
BIG NEWS : एमपी में गणतंत्र दिवस की धूम, बीजेपी और कांग्रेस दफ्तर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल-नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया झंडा वंदन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। मध्य प्रदेश में 26 जनवरी धूमधाम से मनाया गया। बीजेपी और कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा दफ्तर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस दफ्तर में झंडा वंदन किया और देशवासियों को बधाई भी दी।


भाजपा कार्यालय में दिखी देश प्रेम की तस्वीर
एमपी के बीजेपी कार्यालय में भी देश प्रेम की तस्वीरें देखने को मिली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पदाधिकारियों ने भाजपा दफ्तर में झंडा वंदन किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आजादी के बाद देश के लोगों को अपना गणतंत्र आज के दिन मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश दुनिया के सर्वाेत्तम देश की श्रेणी में जाए।


कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस की धूम
वहीं कांग्रेस मुख्यालय में भी 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने झंडा वंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी झंडा वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं पीसीसी दफ्तर में बड़ी सख्या में सेवादल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE