BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 12:17 pm
KHABAR : भारत पर्व में आज ढिमरयाई लोकनृत्य व कबीर भजन की प्रस्तुति, टाउनहॉल नीमच में सजेगा भारत पर्व, शाम को रहेगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व का आयोजन आज 26 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे से नीमच के टाउनहॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। भारत पर्व में लोकगीतों एवं स्थानीय लोककलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

भारत पर्व के अंतर्गत संस्कृति विभाग के कलाकार देवास निवासी देवकरण मालवीय अपने सात सदस्यीय दल के साथ कबीर भजन गायन प्रस्तुत करेंगे। वहीं सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्य कलाकार सूरज केवट अपने 10 सदस्यीय दल के साथ ढिमरयाई लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे।

नीमच शहर एवं जिले के नागरिकों से भारत पर्व में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ पराग जैन द्वारा जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को टाउनहॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE